Main Slideउत्तराखंड

केदारनाथ में सेना का एमआई-17 हेलीकाॅप्टर हुआ हादसे का शिकार

दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और सह पायलट सुरक्षित

उत्तराखंड के केदारघाटी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सेना का बड़ा हेलीकॉप्टर ( एमआई-17 हेलीकाॅप्टर) दुर्घटना का शिकार हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और सह पायलट दोनों सुरक्षित हैं।

एमआई -17 हेलीकाॅप्टर सुबह आठ बजे सामान लेकर गुप्तकाशी जा रहा था। फिलहाल हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का कारण नहीं पता लग पाया है। हेलीकाॅप्टर में कुल छह लोग सवार थे, इसमें एक व्यक्ति को थोड़ी चोटें आई हैं और बाकी सभी सुरक्षित हैं। दुर्घटना में हेलीकाॅप्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस हेलिकॉप्टर में सिंचाई विभाग का सामान ले जाया जा रहा था। इससे पहले भी 2013 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत कार्य करते हुए यहीं पर एमआई-17 हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई थी। वहीं यह हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी में हैलीपैड पर पहुंचने से 60 मीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close