मनोरंजन

VIDEO : ITBP के जवानों का गाना सुनकर खो जाएंगे आप

वीडियो में जवान 'अल्लाह के बंदे' और 'रे कबीरा...' जैसे गीत गा रहे हैं

अगर हम आराम से अपने घर में बिना डरे सोते हैं तो इसके पीछे उन सैनिकों का बलिदान है, जो अपने घर, परिवार से कोसों दूर बॉर्डर पर हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं। हम अक्सर उनकी बहादुरी के किस्से सुनते रहते हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इकदम अलग रूप में नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो में आईटीबीपी जवान कैलाश खेर का एक मशहूर गीत गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को आईटीबीपी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से शेयर किया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस दिल छू लेने वाले वीडियो में सभी जवान म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के साथ कैलाश खेर का गाना ‘अल्लाह के बंदे’, फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘रे कबीरा…’ गा रहे हैं। हलांकि ITBP ने किसी वजह से इसे ट्विटर से हटा दिया, लेकिन कोई बात नहीं आप यहां सुनिये।

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में भारत-तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई थी। ये बल इस सीमा पर काराकोरम दर्रा से लिपुलेख दर्रा और भारत-नेपाल-चीन त्रिसंगम तक 2115 किमी की लंबाई पर फैली सीमा की रक्षा करता है। आईटीबीपी के जवानों ने विभिन्न खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोहण में इसने अपनी मिसाल स्थापित की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close