Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री चुने जाने पर भावुक हुए परिजन, पारंपरिक अंदाज़ में दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर धामी के नाम पर हामी भर दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 24 या 26 मार्च को पद एवं गोपनियता की शपथ ले सकते हैं। साथ ही, कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

इसी बीच दोबारा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री चुने जाने पर पुष्कर सिंह धामी के परिजनों ने सीएम आवास पहुंचने पर उनका जमकर स्वागत किया। पुष्कर सिंह धामी की माताजी, उनकी पत्नी गीता धामी ने सीएम मनोनीत होने पर धामी का फूलों से स्वागत किया। पारंपरिक अंदाज में उनको घर पहुंचने पर स्वागत के साथ परिजनों की ओर से बधाई भी दी गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनके परिजनों के लिए यह छड़ बेहद भावुक क्षण है क्योंकि उनको एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा को 11वें दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री मिल गया है। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। बैठक के बाद सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया है।

इससे पहले, सोमवार सुबह राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके बाद, उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड में 14 मार्च को प्रदेशभर में वोटिंग हुई थी। 10 मार्च को मतगणना के बाद भाजपा ने 47 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। जबकि, कांग्रेस को 19 और निर्दलीय व बसपा को दो-दो सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close