Main SlideUncategorizedजीवनशैली

आखिर क्यों होते हैं जींस में छोटे पॉकेट्स और बटन, जानिए रहस्य

 

जींस का फैशन कभी भी ‘आउट ऑफ फैशन’ नहीं हुआ और शायद आगे भी नहीं होगा। जींस को हर तरह के इवेंट पर पहना जा सकता है।लेकिन कभी आपने गौर किया है कि जींस में दाईं तरह एक छोटी सी पॉकेट क्यों होती है। यह पॉकेट दाईं तरफ वाली पॉकेट के अंदर होती है, जिसे लोग अलग-अलग काम में लेते हैं। साथ ही जींस की पॉकेट के कोनों पर छोटे-छोटे बटन भी लगे रहते हैं, जिन्हें हम फैशन के बटन मानते हैं, लेकिन ये बटन फैशन के लिए नहीं होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि जींस में ये छोटी पॉकेट और छोटे बटन क्यों होते हैं।

छोटी पॉकेट लगाने की ये है वजह

इसका संबंध जींस की शुरुआत से है। दरअसल, जींस का आविष्कार खदान में काम करने वाले मजदूरों के लिए किया गया था। उस वक्त पॉकेट वॉच का चलन होता है। ऐसे में मजदूर उसे सामने वाले पॉकेट में रखते, तो टूटने का डर रहता। इस समस्या को खत्म करने के लिए छोटी पॉकेट बनाई गई। धीरे-धीरे यह जींस का अहम हिस्सा बन गया और आज के दौर में अपने आप फैशन हो गया है। जींस बनाने वाली कंपनी लेवी स्ट्रॉर्स के अनुसार यह वॉच पॉकेट होती है और पहली जींस में चार पॉकेट लगाई गई थी, जिसमें एक पॉकेट पीछे थी और दो पॉकेट के साथ यह वॉच पॉकेट थी। ये जुगाड़ कामयाब रहा और धीरे-धीरे बटन की शक्ल ले ली। इन बटन्स को रिवेट्स (Rivets) कहा जाता है।

बटन्स का राज़

पॉकेट के किनारों पर लगे छोटे बटन्स का राज भी जींस के इतिहास से ही जुड़ा हुआ है। दरअसल, जींस का कपड़ा रफ एंड टफ होने के कारण आसानी से नहीं फटता था। लेकिन इसकी पॉकेट के साथ मजदूरों को शिकायत थी। पैंट की पॉकेट जल्द ही फट जाती थी। ऐसे में टेलर जेकब डेविस ने एक जुगाड़ निकाला। उन्होंने जींस की पॉकेट के किनारों पर छोटे-छोटे मेटल के पुर्जे लगा दिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close