Main Slideजीवनशैली

अगर लंबे समय तक रहना चाहते हैं सेहतमंद तो आज ही छोड़ दीजिए ये काम

अगर आप देर रात डिनर करते हैं, तो सावधान हो जाइए। बहुत रात में खाना खाने से आपका शरीर सुस्त पड़ सकता है और आपको मोटापा जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसा कई डॉक्टर बताते हैं कि अगर रात सात बजे से पहले आप खाना खा लेते हैं, तो इससे पाचन तंत्र सही रहता है और बीमारियां आपसे दूर रहती हैं।

कई स्वास्थ्य सलाहकार यह मानते हैं कि अगर आप डिनर जल्दी करते हैं, तो आपके शरीर को कैलोरीज़ बर्न करने के लिए ज़्यादा समय मिल जाता है।

रात में अधिक नमक व तेल युक्त भोजन करने से बचिए।

अक्सर यह देखा जाता है कि लोग रात को सोने से कुछ समय पहले ही डिनर करते हैं और उसके बाद तुरंत सोने चले जाते हैं। ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं करना चाहिए।ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र में गड़बड़ा सकता है और थकावट या सुस्ती जैसी समस्‍या हो सकती है।

देर रात्रि में किए गए डिनर से दिल से जुड़ी बीमारियां, ब्रेस्‍ट कैंसर, बीपी, शुगर लेवल का खतरा बढ़ने की संभावनाएं अधिक होती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close