मनोरंजन

जल्द सात फेरे लेंगे कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, ये डेट हुई फाइनल

मुंबई। बॉलीवुड के क्यूट कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनकी शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। कार्ड देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं और उन्हें इस कपल को दुल्हा-दुल्हन बने देखने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि दोनों किस दिन शादी करेंगे लेकिन जो जानकारी मीडिया के माध्यम से मिल रही है उसके मुताबिक़ दोनों इसी महीने 13 मार्च को सात फेरे ले सकते हैं।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी के कार्ड की बात करें तो इसमें दो लोग चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसे ऐसा बनाया गया है कि जैसे घर का कोई सीन हो। पुलकित हाथ में गिटार लिए बालकनी में बैठे हुए हैं और उनके साथ कृति भी बैठी हुई हैं। वहीं उनके आस-पास उनके डॉग्स हैं। कार्ड पर लिखा है- अपने लोगों ने साथ इसे सेलिब्रेट करने का इंतजार नहीं हो रहा है. लव पुलकित एंड कृति।

पुलकित और कृति ने अभी तक शादी की डेट रिवील नहीं की है। रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल 13 मार्च को सात फेरे लेने वाला है। हालांकि अभी तक उन्होंने तारीख पर चुप्पी साधी हुई है। कृति ने कुछ समय पहले पुलकित के साथ फोटो शेयर करते हिंट दिया था कि वो मार्च में शादी करने वाले हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close