Main Slideखेल

CWG 2018 : 66 मेडल्‍स के साथ भारत को तीसरा स्‍थान,शानदार अंदाज में रचा इतिहास  

गोल्ड कोस्ट। ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी 10वें दिन भारत ने 66 पदकों के साथ तालिका में तीसरा स्‍थान दर्ज कर लिया। इस तरह से भारत ने बहुत ही शानदार तरीके से अपने अभियान का समापन कर दिया है।

देखा जाए तो यह भारत का खेलों के इतिहास में तीसरा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। देश के करोड़ों हिंदुस्तानी खेलप्रेमियों की नजरें आखिरी दिन इस बात पर लगी थीं कि क्या भारत साल 2014 में ग्लास्गो के प्रदर्शन को पीछे छोड़ पाएगा या नहीं। भारतीय खिलाडि़यों ने निराश नहीं किया और उन्‍होंने उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए ग्लास्गो के 64 पदकों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

66 पदकों के साथ भारतीयों ने तीसरे पायदान पर जगह बनाकर अपने होनहार प्रदर्शन से दुनिया को अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। हालांकि भारतीयों को थोड़ा मलाल जरूर होगा कि वे मैनचेस्टर से कुछ ही पीछे रह गए। साल 2002 में मैनचेस्‍टर में हुए कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारत की झोली में  69 पदक आए थे।

बहरहाल कुल मिलाकर भारत ने प्रतियोगिता में 66 पदक जीते इनमें  26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक हैं। साथ ही यह भारत का कुल मिलाकर खेलों के इतिहास में तीसरा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

इससे पहले भारत ने साल 2010 में दिल्ली में हुए खेलों में 101 और साल 2002 में मैनचेस्टर में 69 पदक जीते थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close