Main Slideप्रदेश

SHOCKING : 42 साल के शख्स की 13 साल की पत्‍नी, सच्चाई जानकर पुलिस भी दंग

पश्चिमी दिल्ली के रणहौला इलाके में पुलिस ने एक मामले का खुलासा किया है। इस हैरतअंगेज सच्चाई को जानने के बाद आपके होश उड़ना तय है।

42 साल के शख्स ने 13 साल की बच्ची को अपनी पत्नी बनाकर रखा था। वो उस बच्ची से पत्नी की तरह बर्ताव करता था और उससे सेक्‍स भी करता था। पड़ोसी की नजरों में 13 साल की लड़की उसकी बेटी थी, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सबके पैरों तले जैसे जमीन ही खिसक गई। आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को एनजीओ के हाथों सौंप दिया गया है।

रणहौला थाना पुलिस के पास हेल्पलाइन पर जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाले शख्स के घर से रात को चीख–पुकार की आवाजें आती है। शिकायत के अगले दिन पुलिस वहां जा पहुंची। बच्ची शुरू में तो डर गई, लेकिन फिर बाद में उसने जो सच्चाई पुलिस के सामने रखी वो बेहद शर्मनाक थी। बच्ची ने बताया कि वो बिहार के दरभंगा की रहने वाली है और 2 साल पहले ही उसकी शादी इस शख्स से हुई। पड़ोसी जिसे उसकी बेटी समझते थे वो उसकी पत्नी निकली।

रिपोर्ट के मुताबिक शख्स की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी की मौत हो गई, जबकि दूसरी पत्नी ने उसे छोड़ दिया। दो साल पहले दरभंगा स्थित अपने घर पहुंचे शख्स के इस लड़की और उसकी मां के बारे में पता चला। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है,जबकि मां मानसिक रूप से बीमार है।

शख्स ने उसकी मां को बहला-फुसला कर बच्ची से शादी कर ली और उसे दिल्ली ले आया। शख्स पहले हरिनगर स्थित अपने घरवालों के साथ रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले ही वो रणहौला के शिव विहार कॉलोनी से किराए का मकान लेकर रहने आया था। वो बच्ची को कहीं भी अकेले बाहर नहीं जाने देता था। न किसी से बात करने देता था। पेशे से रिक्शाचालक शख्स उस पर पत्नी की तरह रहने और बर्ताव करने का जोर डालता था।

एक दिन बच्ची ने हिम्मत जुटाकर किसी तरह पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी तो वो हैरान रह गए। पड़ोसियों ने अक्सर रात को बच्ची के चीखने की आवाज सुनी। तब पड़ोसियों ने पुलिस के हेल्पलाइन पर फोन कर इसकी शिकायत की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close