Main Slideउत्तर प्रदेश

जुए में हारा पत्‍नी और 2 बच्चे, एक बच्‍चा जुआरी ले गया तो पति को दिया तलाक

बुलंदशहर। एक युवक ने जुए में अपनी बीवी और दो बच्चों को हार गया। जीतने वाला युवक उसके घर गया। वहां उसने महिला और दोनों बच्चों से अपने साथ चलने को कहा। इस पर महिला ने ऐतराज जताया, विरोध किया और शोर मचा दिया।

पंचायत बैठी और फैसला हुआ कि एक बच्चा जीतने वाले जुआरी को दिया जाए। जीतने वाला जुआरी एक बच्चे को लेकर चला गया। पति की इस से नाराजा महिला ने उसे तलाक दे दिया। साथ ही उसने अपने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा में रहने वाली महिला ने बताया कि 2012 में उसका निकाह भूड़ क्षेत्र के रहने वाले मोहसिन से हुआ था। निकाह के बाद उसने दो बेटों को जन्म दे दिया। उसका पति जुआरी है। आरोप है कि सितंबर 2015 में उसका पति जुए में अपनी बीवी और दोनों बच्चों को हार गया।

जुए में जीतने वाला व्यक्ति इमरान तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया। वह महिला को जबरदस्‍ती अपने साथ ले जाने लगा, जिसपर महिला ने शोर मचा दिया।

आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंच गए। पंचायत ने जीतने वाले जुआरी को एक बच्चा देने का ऐलान कर दिया। जुआरी एक बच्चा साथ लेकर चला गया। उसके बाद महिला ने मोहसिन को तलाक दे दिया और चंदोड़ के एक युवक से निकाह कर लिया।

महिला का आरोप है कि जब यह घटना हुई, तब वह लगातार एसएसपी, एसपी सिटी और थाना पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र देती रही, लेकिन किसी ने भी उसपर सुनवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने सीजेएम कोर्ट में आरोपित पति और पांच अन्य के खिलाफ याचिका डाल दी। सीजेएम ने महिला की याचिका पर सोमवार को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close