Main Slideखेल

इंटरनेट पर धूम मचा रहा 6 साल का ‘शेन वॉर्न’, दुनिया का बेस्‍ट लेग स्पिनर भी बना मुरीद

नई दिल्ली। छह साल का एक बच्‍चा दुनिया के जाने माने लेग स्पिनर शेन वार्न के नक्‍शे कदम पर चलकर घातक गेंदबाजी के दीदार करा रहा है।

लेग स्पिन गेंदबाजी करते इस बच्‍चे का वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों धूम मचा रहा है। यह इतनी सटीक लेग स्पिन डाल रहा है कि लोग इसे सदी के महान गेंदबाज शेन वॉर्न की कार्बन कॉपी कह रहे हैं। यही नहीं अब तो खुद शेन वॉर्न ने भी इस लड़के की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं।

दरअसल ये 6 साल का लड़का पाकिस्तान के क्वेटा का रहने वाला एली मिकाइल है। उसे ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की कार्बन कॉपी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी बोलिंग का वीडियो देखकर वॉर्न भी अचंभित हो रहे हैं। वह एली में अपना अक्स देख रहे हैं।

 

वायरल हुए एक विडियो में एली सीमेंट की पिच पर बकायदा उसी तरह की गेंदें डालते दिखाई दे रहा है जैसा कि वॉर्न डाला करते थे-फ्लिपर, गुगली, स्लाइडर, लेग ब्रेक…। एली का रनअप और ऐक्शन बिल्कुल वॉर्न की तरह है। उसकी गेंदें टप्पा खाने के बाद बखूबी टर्न ले रही हैं।

वीडियो देखकर वॉर्न ने ट्वीट कर मिकाइल की तारीफ की और एक टिप्स भी दी। वॉर्न ने लिखा- ‘बेहद शानदार। महज छह साल की उम्र में आपके हाथ से जिस खूबसूरती से गेंद निकल रही है उससे मैं काफी प्रभावित हुआ। बहुत खूब। इसी तरह अच्छा करते रहिए। एक टिप- गेंदबाजी करते वक्‍त हाथ को थोड़ा ऊपर रखिए।’ एली मिकाइल शेन वॉर्न की तरह बनना चाहता है और पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलना चाहता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close