Main Slideमनोरंजन

संघर्ष के दिनों में वेटर का काम भी कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, आज मोदी सरकार में हैं बड़ी मंत्री

मुंबई। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से घर-घर में पॉपुलर हुईं स्मृति ईरानी का आज जन्मदिन है। बात चाहे छोटे पर्दे पर अदाकारी की हो या राजनीति की स्मृति ने दोनों ही जगह अपने काम को बखूबी निभाया है। स्मृति का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। स्मृति ईरानी 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं।

वह बचपन से ही आरएसएस की सदस्य रही हैं। दरअसल, उनके दादा संघ के कार्यकर्ता थे और उनकी मां उस समय जन संघ (अब भारतीय जनता पार्टी) की सदस्य थीं। स्मृति ने पढ़ाई की शुरुआत होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से की। इस स्कूल से उन्होंने 12वीं  क्लास तक पढ़ाई की।

इसके बाद उन्होंने स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार), दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया लिया था। गौरतलब है कि जब केंद्र में उन्हें मानव संसाधन मंत्री बनाया गया, तब उनकी शिक्षा को लेकर काफी विवाद हुआ था।

अपने करियर के शुरुआती दौर में स्मृति ईरानी ने सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया कॉम्पिटिशन तक में हिस्सा लिया। 1998 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई।

इसी साल उन्हें मीका सिंह के एल्बम ‘सावन में लग गई आग’ के गाने ‘बोलियां’ में काम करने का मौका भी मिला। स्मृति को ये उपलब्धियां रातों-रात हासिल नहीं हुईं। इसके पीछे स्मृति का लंबा संघर्ष रहा है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मॉडलिंग में आने से पहले स्मृति एक फेमस रेस्टोरेंट में बतौर वेटर का काम करती थीं। लगन, मेहनत और कभी न हार मानने के जजबे ने स्मृति को कामयाबी की बुलंदी तक पहुंचा दिया।

साल 2000 में स्मृति ने सीरियल ‘आतिश’ और ‘हम हैं कल आज और कल’ से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।

तुलसी विरानी का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्टर कर दिया था। स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, ‘मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।’

2001 में उन्होंने पारसी एंटरप्रेन्योर जुबिन ईरानी से शादी कर ली। उनका एक बेटा और बेटी हैं। इसके अलावा स्मृति की एक सौतेली बेटी शानेल भी हैं। शानेल जुबिन और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close