Main Slideखेल

अर्जुन अवॉर्ड विनर खिलाड़ी पर दर्ज हुआ लड़की से रेप का केस

अर्जुन अवॉर्ड विनर और ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्‍व करने वाले टेबल टेनिस के खिलाड़ी सौम्यजीत घोष बड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। कोलकाता में एक 18 साल की लड़की ने उन पर शादी का झांसा देकर रेप करने का संगीन आरोप लगाया है।

कोलकाता के बाहरी इलाके के बारासात थाने में सौम्यजीत के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की का आरोप है कि सौम्यजीत ने शादी का झांसा देकर उनसे रेप किया है। लड़की का आरोप है कि सौम्यजीत ने उससे झूठ बोलकर रिश्‍ते बनाए। इसके बाद वह गर्भवती भी हो गई।

आरोप ये भी है कि सौम्यजीत ने नशीली दवाएं खिलाकर रेप किया और नशीली दवाएं खिलाकर ही लड़की का गर्भपात भी करवा दिया। लड़की का कहना है कि अब सौम्यजीत उससे बात तक नहीं करते हैं।

चूंकि लड़की की उम्र 18 साल के आसपास है। लिहाजा सौम्यजीत के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर सौम्यजीत ने इस मामले में लड़की के परिवार वालों की ओर से उन्‍हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close