Main Slideप्रदेश

I hate myself लिखकर 9वीं की छात्रा ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट पढ़कर रो देंगे आप

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-52 जीबी में रहने वाली 9वीं की छात्रा के सुसाइड करने से हड़कंप मच गया। छात्रा मयूर विहार के एल्कॉन स्कूल में पढ़ती थी। पुलिस ने छात्रा की एक नोटबुक उसके घर से बरामद की है। उसके पिता का आरोप है कि स्कूल में सोशल साइंस का टीचर राजीव सहगल उससे छेड़छाड़ करता और साइंस लेडी टीचर नीरज आनंद धमकाती थी। छात्रा ने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें छात्रा ने अपनी मनोस्थिति के बारे में लिखा था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौत से पहले छात्रा तनाव में थी।

I am failure…I am dumb…I hate myself…(मैं असफल हूं…मैं गूंगी हूं…मैं खुद से नफरत करती हूं)…इन तीन वाक्यों को लिखने के बाद दुनिया को अलविद कह दिया था। छात्रा के स्टडी टेबल से पुलिस को नोटबुक मिली, जिसके आखिरी पन्ने पर ये सब लिखा हुआ था। मिली नोटबुक के शुरुआती कुछ पन्नों पर गणित के कुछ कैलकुलेशन किए गए थे और बाकी पन्ने खाली थे। इसी के साथ सोशल साइंस की नोटबुक रखी थी, जिसका उसके री-टेस्ट देना था। कमरे की दीवारों पर उसके डांस परफॉर्मेंस की तस्वीरें लगी हुई थीं।

सुसाइड से पहले पीड़िता ने अपनी किताब में लिखा कि समय के साथ सबकुछ बदलता है। कॉपी में भी कई बार उसने अपना नाम लिखा। वह डॉक्टर बनाना चाहती थी। उसने अपने सपने के बारे में भी नोटबुक पर लिखा था। आखिरी पन्ने पर उसने अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाया था। इसके बाद खुद को असफल मानते हुए उसने मौत का रास्ता चुन लिया था। परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नोटबुक में लिखी गई लिखावट मृतक छात्रा की ही है।

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया उनकी बेटी ने उनसे कहा था कि विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाले 2 अध्यापक उसका शारीरिक शोषण करते हैं और वह उसे वार्षिक परीक्षा में फेल कर देंगे। छात्रा ने अपने पिता को बताया था कि दोनों आरोपी टीचर उसे गलत तरीके से छूते हैं और वह परीक्षा में कितना भी अच्छा क्यों ना लिख ले, वह उसे फेल ही करेंगे।

पुलिस ने दोनों टीचर के साथ प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ करने, आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पहले पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा नहीं जोड़ी थी। सवाल उठे तो फिर दोबारा धाराएं बढ़ाई गईं। इस मामले में पहली शिकायत दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close