प्रदेश

बुर्का पहनकर लड़की करती थी ऐसा शर्मनाक काम, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली। गरीबी इंसान से क्या कुछ नहीं करा लेती है। पापी पेट कुछ भी कर सकता है, फिर वो चोरी हो या डकैती। हमारे देश में इतना भयावह जनसंख्या बल है जिसकी वजह से सभी को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं? कभी इंसान रोजगार के लायक नहीं होता हैं तो कभी रोजगार इंसान के स्टेट्स को देखते हुए नहीं मिलता, इन सबके बावजूद कुछ स्थितियां ऐसी भी हैं जिसमें लोग मेहनत ही नहीं करना चाहते है। वो भीख मांगकर या फिर चोरी करके अपना गुजारा कर लेते हैं लेकिन नौकरी करना नहीं चाहते। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला बीते दिनों कनार्टक में सामने आया है।

कर्नाटक की तेजतर्रार पुलिस को भी ये समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसा कैसे हो सकता है। एक लड़की बुर्के की आड़ में शोरूम से स्कूटर चोरी कैसे कर सकती है वो भी एक नहीं दो स्कूटर। पुलिस ने रोशनी नाम की लड़की को दो शोरूम्स से स्कूटर चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी लड़की यह सारा काम बुर्के की आड़ में सेल्सपर्सन को झांसा देकर करती थी।

गिरफ्तारी होने के बाद लड़की ने अपने चोरी करने की वजह पुलिस को बताई कि उसकी मां को लकवा मार गया है और उसके पास इलाज के लिए रुपए नहीं थे। उसके पास चोरी के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर में यह खुलासा हो गया है कि लड़की की मां बिल्कुल ठीक है। उसने सहनभूति के लिए पुलिस से झूठ बोला था। वहीं इस बारे में लड़की की मां का कहना है कि उनकी लड़की ने गलत काम जरूर किया है लेकिन हालात से मजबूर होने के कारण वह ऐसा करने पर मजबूर है। लड़की की मां ने कहा कि वह खुद विधवा है और उनकी बेटी ही उनका सहारा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close