Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयजीवनशैली

खुशहाली में नेपाल और पाकिस्तान से भी गया गुजरा है भारत, यूएन की रिपोर्ट ने दिखाया आईना

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में सबसे खुश देशों की सूची में भारत 133वें स्थान पर है। खास बात यह है कि इस मामले में भारत, आतंकवादियों की शरणस्थली पाकिस्तान और बेहद गरीब देश नेपाल से भी पीछे है।

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को वर्ष 2018 के लिए व?र्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में शामिल 156 देशों में यूरोपीय देश फिनलैंड नॉर्वे को पछाडक़र दुनिया का सबसे खुशहाल देश बन गया है। लेकिन इस मामले में भारत की स्थिति और बिगड़ी हुई है। पिछले साल वह 122वां सबसे खुशहाल देश था। इस बार 11 स्थान नीचे खिसककर खिसककर 133वें स्थान पर आ गया।

संयुक्त राष्ट्र टिकाऊ विकास समाधान नेटवर्क (एसडीएसएन) की 2018 वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में कहा गया है कि खुशहाली के मामले में भारत की स्थिति दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) देशों और चीन से भी बुरी है। 156 देशों में भारत 133वां सबसे खुशहाल देश है जबकि उसके पड़ोसी पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की स्थिति कहीं बेहतर है। पाकिस्तान 75वां सबसे खुशहाल देश है, तो श्रीलंका 116वें और बांग्लादेश 115वें स्थान पर है।

156 देशों की इस सूची में शीर्ष 10 खुशहाल देशों में से आठ यूरोप के हैं, जबकि शीर्ष 20 में भी एशिया का एक भी देश नहीं है। इस रिपोर्ट में अमेरिका को इसमें 18वां स्थान दिया गया है वहीं सबसे कम खुशहाल देश बुरुंडी है। उसे 156वां स्थान मिला है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close