मनोरंजन

25 की हुईं आलिया भट्ट, बॉयफ्रेंड नहीं इनके साथ बर्थडे करेंगी सेलिब्रेट

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट और चुलबुली एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। अपने बर्थडे के दिन आलिया ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी आने वाली फ़िल्म ‘राज़ी’ की एक फोटो शेयर करते हुए अपने होने के मायने बताए और खुद को बर्थडे विश भी किया। आलिया फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं।

आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में करण ने आलिया के सामने एक शर्त रखी थी। इस शर्त के मुताबिक उनको अपना वजन कम करना था। उस शर्त को आलिया ने पूरा किया और अपना 16 किलो वजन कम किया। इसके बाद आलिया ने कई मूवी की। ‘हाईवे’ और ‘उड़ता पजांब’ के अभिनय को पसंद किया गया।

आलिया अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ नहीं बल्कि अपने क्रश रणबीर कपूर के साथ बर्थडे मनाएंगी। दरअसल बात ये है कि आलिया आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी है। ब्रह्मास्त्र में आलिया के को एक्टर कोई और नहीं रणबीर है। आलिया फिल्म की शूटिंग के लिए ब्रह्मास्त्र की टीम के साथ बुल्गारिया में है।

बीते दिनों में आलिया ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी और साथ में लिखा था, “वो फ़िल्में अपनी रोजी-रोटी के नहीं करतीं, बल्कि उनकी फ़िल्में उन्हें जीने की एक वजह देती हैं। आलिया के मुताबिक, फ़िल्मों के ज़रिये ही उन्हें यह अहसास होता है कि वो जिंदा

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close