Main Slideमनोरंजनराष्ट्रीय

श्रीदेवी के शव को दुल्हन की तरह सजाया गया, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एक निजी विमान से मंगलवार रात 10.05 बजे मुंबई लाया गया। बोनी कपूर पत्नी के पार्थिव शरीर के साथ थे। उनके देवर व फिल्म अभिनेता अनिल कपूर मुम्बई हवाईअड्डे पर पहुंचे। हवाईअड्डे पर हजारों प्रशंसकों के बीच मुकेश अंबानी भी मौजूद थे। इस बीच बॉलीवुड की दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन क्लब रखा गया है। बॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार श्रीदेवी के शव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। उनकी मांग में सिंदुर, और बनारसी साड़ी पहनाई हुई है। उधर श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

श्रीदेवी के शव के लिए इमेज परिणाम

बता दें कि डिनर से पहले बाथरूम गईं श्रीदेवी चक्कर आने के बाद बेहोश होकर पानी भरे बाथटब में गिर गईं। देर तक डूबे रहने से उनकी सांस थम गई। उनकी मौत की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले को बंद कर दिया गया। दुबई के अभियोजक कार्यालय ने अभिनेत्री का पार्थिव शरीर 72 घंटे बाद उनके शोकाकुल परिवार को सौंप दिया। उनकी अंत्येष्टि मुंबई में बुधवार को दोपहर में किया जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close