खेल

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (जूडो) : हरियाणा का वर्चस्व, जीते 5 स्वर्ण

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में जूडो की स्पर्धाओं में हरियाणा का वर्चस्व देखने को मिला। हरियाणा ने जूडो में पांच स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य पदक समेत कुल 12 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के आखिरी दिन चार में से दो स्वर्ण पदक दिल्ली और महाराष्ट्र ने जीते।

कुल मिलाकर हरियाणा ने 16 में से पांच जबकि पंजाब ने तीन और महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मणिपुर ने दो-दो स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों के 90 किलो से कम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा के अभिनव ने एक कड़े मुकाबले में दिल्ली के सुधीर को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि लड़कियों के 70 किलो से अधिक भार वग्र के फाइनल में हरियाणा की ही संयोगिता सिंह ने जीत दर्ज की।

अमीशा टोकश ने लड़कियों की 70 किलो से कम भार वर्ग की प्रतियोगिता दिल्ली का दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया जबकि दिन का अंतिम स्वर्ण पदक लड़कों के 90 किलो से अधिक भार वर्ग में महाराष्ट्र के अदनान शेख ने अपने नाम किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close