मनोरंजन

ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कौन आई ये तीसरी लड़की, गिफ्ट देकर ऐश्वर्या की उड़ाई नींद

मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ और पति अभिषेक बच्चन के प्यार के बीच अब कोई तीसरा आ सकता है। जी हां। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि वो खबरें कह रही हैं। जो इस बात का सुबूत है कि इनदिनों अभिषेक बच्चन का ध्यान ऐश्वर्या नहीं बल्कि एक मशहूर एक्टर की बहन रख रही है।

PunjabKesari

दरअसल, सैलिब्रेटी चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान एक्टर अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर के बीच दोस्ती बहुत अच्छी हो गई है। इन दोनों स्टार्स की दोस्ती को तो सभी जातने होंगे, लेकिन यह कम लोग ही जानते होंगे कि रणबीर की बहन रिद्धिमा से भी जूनियर बच्चन की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। इसी बॉन्डिंग के कारण रिद्धिमा ने अभिषेक के लिए एक ब्रेसलेट बनाया और उन्हें गिफ्ट किया।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, रणबीर और अभिषेक काफी अच्छे दोस्त हैं। पिछले दिनों अभिषेक ने खुलासा किया था कि रणबीर बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट पहनते हैं जो उन्हें पसंद है।

बता दें कि, यह ब्रेसलेट भी रिद्धिमा ने ही तैयार किया था। जब इस बात की जानकारी रिद्धिमा को हुई तो उन्होंने अभिषेक के लिए भी वैसा ब्रेसलेट डिजाइन कर दिया। अब उन्होंने अभिषेक के लिए क्यों मेहनत की इस बारे में तो कोई नहीं जानता।

बता दें कि रणबीर की बहन रिद्धिमा ब्रेसलेट डिजाइन करती हैं। जूनियर बच्चन का ब्रेसलेट भी रिद्धिमा ने डिजाइन किया है। जो सोने और चांदी के तारों से बनाया गया है। इस खबर की पुष्ठि करते हुए रिद्धिमा ने बताया,’अभिषेक बहुत दयालु और नम्र इंसान हैं। आशा है कि उन्हें मेरा बनाया ब्रेसलेट पसंद आया हो।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close