मनोरंजन

दोबारा शादी करेंगे ऋतिक, दुल्हन का नाम सुन चौंक जाएंगे आप

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन के बीच भले ही तलाक हो गया हो लेकिन दोनों कभी अपने बच्‍चों के लिए तो कभी अपने परिवार के लिए अक्‍सर एक दूसरे के साथ नजर आते रहे हैं। अब खबर है कि दोनों एक बार फिर शादी कर सकते हैं।

बता दें कि साल 2013 से ऋतिक सुजैन अलग रह रहे हैं। अब दोनों को महसूस हो रहा है कि उन अलगाव से उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। उनके दोनों बच्चे अब काफी अपसेट रहने लगे हैं। जो बच्चे पहले हमेशा खुश रहते थे अब उनके चेहरे पर उदासी छाई रहती है।

दोनों की दूरियों का असर रिहान और रिदान की पढ़ाई पर भी आने लगा है। बच्चे मम्मी-पापा के अलग होने पर उदास रहते है। रिहान और रिदान की ख़ुशी के लिए ही रितिक ने डिवोर्स के बाद भी सुज़ैन के साथ मिलना जारी रखा।

रिहान और रिदान को अच्छे से पता है कि उनके मम्मी-पापा अलग हो चुके हैं और इस बात की असर दोनों के ऊपर रितिक को साफ साफ नजर आता है। कहा जा है कि अपने बच्चों की ख़ुशी की ही खातिर दोनों दोबारा शादी कर सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close