राष्ट्रीय

उप्र: पत्नी संग ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे नेतन्याहू

लखनऊ/आगरा, 16 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ताज महल का दीदार करने उत्तर प्रदेश पहुंचे इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का स्वागत किया। नेतन्याहू 6 दिनों के भारत दौरे पर हैं। योगी भी सोमवार को ही आगरा पहुंच गये थे। नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे हैं। इस दौरान आम पर्यटकों को एंट्री नहीं मिलेगी। इजरायली प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। उसके कुछ देर बाद ही नेतन्याहू दंपति और उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल ताज सिटी स्थित अमर विलास होटल के लिए रवाना हो गया।

एक जिला अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि नेतन्याहू और उनकी पत्नी ताजमहल में एक घंटे से ज्यादा समय बिताएंगे।

नेतन्याहू के जाने के बाद ताजमहल आम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। नेतन्याहू ताजमहल के दीदार के बाद होटल में कुछ देर आराम करेंगे। फिर वह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ लंच करेंगे।

नेतन्याहू के ताजमहल दौरे को लेकर आगरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोपहर 3 बजे नेतन्याहू दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close