Main Slide

एक्‍टर वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड से इस साल करेंगे शादी, गुपचुप हो रही प्‍लानिंग

 

मुंबई। मसाला मूवीज बनाने के लिए मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने भी जल्‍द ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। मूवी हिट हुईं तो इस नौजवां एक्‍टर की शादी की अटकलें भी लगाई जाने लगीं। पिछले कुछ समय से वरुण धवन की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में छाई रहीं।

माना जा रहा था कि वरुण धवन जल्द ही अपनी कथित गर्लफ्रेंड नताशा से शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा था साल 2018 के बीच तक वरुण धवन शादी करने की योजना बना रहे हैं। इस मंशा के साथ वह नए घर में शिफ्ट भी हो गए हैं।

अब वरुण धवन ने बयान दिया है और कहा कि वो जरूर शादी करना चाहेंगे, लेकिन उनका परिवार इस बारे में क्या सोचता है ये उन्हें नहीं पता। उनका मानना है कि चूंकि वो पंजाबी परिवार से हैं, इसलिए उनके पैरेंट्स पारम्‍परिक तरीके से ही उनकी शादी करेंगे।

नए घर में शिफ्ट करने के बारे में भी वरुण धवन ने कहा कि वो काफी दिनों से अपने इस फेज को इंज्वॉय करना चाहते थे। अब जाकर उनका ये सपना भी पूरा हो गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close