जीवनशैली

पहली बार आप मां बनने जा रही हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर

नई दिल्ली। जितना हर लड़की के लिए शादी जरूरी होती है उनता ही उसके लिए माँ बनना, मां बना एक नए जीवन की तरह होता है। हर लकड़ी ये चाहती है कि आगे चलकर वो भी माँ बने और अपने अंश को इस धरती पर लाए। माँ बनने का सुख सिर्फ महिलाएं ही समझ सकती हैं। 9 महीने तक बच्चे को गोद में रखकर उसकी हर एक चीज़ को महसूस करना और फिर उसे इस दुनिया में लाना बहुत ही खूबसूरत होता है। अगर आप भी पहली बार माँ बनने जा रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

ये बहुत ज़रूरी है कि आप गर्भ धारण करने के बाद अपना अधिक सा समय बच्चों के साथ बिताएं। इससे आप अच्छा महसूस करेंगी और अपने आने वाले बच्चे के साथ आप अच्छी बोन्डिंग कर पाएंगी। चाहे आटो में हो या प्लेन में हो, अपनी कुर्सी की पेटी बाँध कर ही बैठें। यदि आप कार की अगली सीट पर एयर बैग के साथ बैठी हैं तो सीट पीछे की ओर रखें। यदि कार चला रही हैं तो स्टीयररिंग व्हील को छाती की ओर झुका लें व उससे कम से कम 100 की दूरी पर बैठें ताकि वह पेट से न टकराए।

अपनी गोदी या डैशबोर्ड पर कोई सामान न रखें। यदि हो सके तो कार में पीछे ही बैठें। माँ बनना बहुत बड़ा त्याग, तपस्या होती है। ऐसे में आपको अपना बहुत ध्यान रखना होता है। आपको ज्यादा भारी सामान नहीं उठाना चाहिए। पहले तीन महीनो में ऐसा करने से प्रेगनेंसी में काफी दिक्कत आ सकती हैं। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता हैं। इस समय पर आपको कभी झुक कर भी काम नहीं करना चाहिए और आपको इस समय ज्यादा देर तक पैरो के बल भी नहीं बैठना चाहिए।

एक ध्यान देने योग्य है कि गर्भावस्था के दौरान कोई भी सेक्स पोजीशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिससे कि आपके पेट पर दबाव पड़े। ऐसा नहीं हैं की आप सेक्स नहीं कर सकते परंतु ज्यादा भी नहीं करना चाइये, खासकर पहले तीन महीने किसी भी औरत के लिए गर्भावस्था में बहुत अहम होते हैं, इसीलिए इस बात का परामर्श आप अपनी डॉक्टर से ले सकती हैं।

गर्भावस्था के दौरान जंक फूड खाने से परहेज करना ही बेहतर होगा। इसमें उच्च मात्रा में फैट होता है, जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा हो सकता है। वैसे आपको ऐसी ही बहुत सी चीजों से परहेज़ करना होगा। शराब पीने से बचिए। इससे आपके शिशु को बहुत नुकसान हो सकता है। उसका वजन सामान्य से कम हो सकता है। चिकित्सीय बीमारियां हो सकती है और साथ ही साथ उसे व्यवहारगत दिक्कतें भी हो सकती हैं। जैसे ही आपको यह पता चले कि आप गर्भवती हैं, शराब का सेवन बंद कर दें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close