Main Slide

ऐसे करेंगे पहल तो शर्तिया बनेगी गर्लफ्रेंड

 

आजकल हर युवक की तमन्‍ना होती है कि उसकी कम से कम एक गर्लफ्रेंड हो। वो भी उसके साथ मनचाही जगहों पर घूमकर अपना समय बिता सके। लड़कों की इस चाहत के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि दोस्तों के सामने टशन दिखाना हो, फैशन हो या सच में किसी से प्यार हो गया हो।

इसके लिए लड़के कई जुगत भिड़ाते हैं। यहां तक कि लड़की का पीछा भी करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते। ऐसे युवाओं के लिए आज हम लेकर आये है कुछ टिप्स जिन्‍हें अपनाकर वो अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

1–एक अच्छी गर्लफ्रेंड की तलाश के लिए सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको किस तरह की लड़की पसंद है। इस बात का फैसला करने के बाद आपको गर्लफ्रेंड बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अगर आपको खुद ही नहीं पता कि आपकी पसंद क्या है, तो आप कुछ नहीं कर सकते। ‘टारगेट’ के बिना रास्ता नहीं मिलता।

2– अगर आप सोच रहे है कि सीधा लड़की के पास जा कर उसे गर्लफ्रेंड बनाने के लिए कहेंगे और वो मान जाएगी तो आप ग़लत है। ऐसा करने पर सिर पर सेंडल पड़ सकती है। गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सबसे पहले आपको लड़कियों को फ्रेंड बनाना पड़ेगा। जैसे कि आप स्कूल मे हो, कॉलेज या इंस्टिट्यूट में हो। तो आपकी क्लास में लड़कियां होंगी। साफ नीयत के साथ पहले फ्रेंड के लिए ऑफर करे।

3– जब लड़की आपके साथ बीच बाजार में घूमे तो उसे भी एहसास होना चाहिए कि उसके साथ कोई ढंग का बंदा घूम रहा है। यानी उसे भी कॉंफिडेंट फील होना चाहिए। हमारा मतलब तो समझ गए ना आप। कहीं आप लड़की के साथ घूम रहे हो और ऐसे में ना तो आपकी बॉडी है, ना ड्रेसिंग सेन्स और ना बोलने का तरीका। तो लड़की आपसे दूर भागने की सोचेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close