Main Slideउत्तराखंड

भगवामय हुआ हिमाचल—गुजरात, उत्तराखंड में मनाई गई खुशी

देहरादून। गुजरात विधानसभा और हिमाचल विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। दोनों ही प्रदेशों में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक चल गया है। एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। जिसपर उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुशी जताई है।

बता दें, बीजेपी ने दोनों ही विधानसभा चुनावों के रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है। जिसमें एक बार फिर गुजरात और हिमाचल में कमल खिल गया है। इस जीत के बाद से बीजेपी मुख्यालय सहित राजधानी दून में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इसके अलावा मध्‍य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल में भाजपा के कार्यालयों पर पटाखे फोड़े गए। भाजपा की इस जीत पर सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

भाजपा की इस जीत पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता विभाजनकारी ताकतों व नकारात्मक राजनीति को स्वीकार कतई नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने गुजरात और हिमाचल में भाजपा की बंपर जीत पर प्रधानमंत्री मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व लाखों कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए गुजरात व हिमाचल की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

दीवाली मना रहे कार्यकर्ता

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने के बाद देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ देखा जा रहा है। दो राज्यों में मिली बड़ी जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की मानो दीपावली और होली एक साथ हो गई हो।

बता दें कि देहरादून के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भी खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे और ढेर सारे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए लंबे समय तक रहे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गले में न केवल माला पहनाई, बल्कि मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी दफ्तर में ढोल नगाड़े बजाकर ना केवल नृत्य किया, बल्कि दोनों ही राज्यों की जनता का दिल से आभार भी जताया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close