Main Slideखेल

विराट-अनुष्का ने अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर उठाया बड़ा कदम, जानें-क्या है पूरा मामला

मुंबई | भारतीय क्रिकेट में इस साल विराट कोहली का दबदबा देखने को मिल रहा है। क्रिकेट की पिच पर विराट की बल्लेबाजी का कोई सानी नहीं दिख रहा है। बतौर कप्तान विराट कोहली लगातार नया प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं। वहीं व्यक्तिगत जीवन में भी वह नई कामयाबी हासिल कर रहे हैं।

दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसम्बर को हुई थी। इस साल की सबसे बड़ी खबर के रूप में इसको देखा गया है। कोहली की शादी को लेकर भले ही कुछ भी कयास लगाये जा रहे हो लेकिन विराट ने एका-एक शादी करके सबकों चौंका दिया।

सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। क्रिकेट के सबसे बड़े स्टार की शादी को लेकर भारत ही नहीं विदेशों में सुर्खियां मिली है। सोशल मीडिया में उनकी शादी की फोटो लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अब खबर है कि कुछ ऐसी फोटो जो अभी तक किसी नहीं देखी है, उन तस्वीरों को अब बेचने की तैयारी है। इन फोटो से मिलने वाली राशि का प्रयोग नेक काम में किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दोनों इन पैसों से जानवरों से जुड़े किसी अच्छे काम में खर्च कर सकते हैं। शादी के बाद विराट और अनुष्का दोनों अभी एक साथ समय बिता रहे हैं और हनीमून मना रहे हैं। दोनों की शादी का रिसेप्शन दिल्ली में 21 और मुम्बई में 26 दिसम्बर को तय किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close