जीवनशैली

‘तो सुन्दर दिखने के लिए ये सब करती हैं अभिनेत्रियां’

लखनऊ। आजकल सुन्दर दिखने के लिए हर कोई परेशान है चाहे वह स्त्री हो या पुरुष। हीरे, हीरोइनों के क्या पूछने ये लोग सुन्दर और अच्छ दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। अब हम अगर ऐसे में बात करें हीरोइनों की तो इनके चेहरे का नूर देखकर बड़े बड़े हीरो घायल हो जाते हैं फिर आम लड़कों की क्या बात। लड़कों की बात छोड़िये, इन हीरोइनों को देखकर तो लड़कियां भी जलन रखती हैं कि आखिर ऐसा क्या करती हैं ये जो इतनी सुंदर दिखती हैं। ऐसा नहीं है की पैसा आ जाने के बाद ये हेरोइनें महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करती हैं। बल्कि ये तो ऐसे आसान तरीके से अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं कि आपको जानकर हैरानी होगी। तो आइये जानते हैं वह क्या खास तरीके हैं जिससे ये इतना सुन्दर दिखती हैं।

एक्सरसाइज : शायद आपको सुनकर ये परेशानी में डाल दे, लेकिन ये उतना ही सच है जितना की सुंदर हीरोइन। बॉलीवुड की हर हीरोइन हर दिन घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। पसीना बहाने से स्किन की गंदगी निकल जाती है और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इससे आप जवां दिखने लगती हैं। आप भी इस साधारण सी चीज़ को अपनाएं औरे सुंदर दिखें। अगर आपके पास इतना पैसा नहीं है की आप जिम जा सकें तो आप रोज़ सुबह घर में आधे घंटे का समय निकाल कर व्यायाम करें।

उबली सब्जियां : अगर आप चाहती हैं कि खूबसूरत दिखें तो आपको उबली सब्जियां ज़रूर खाना चाहिए। मसाले वाली चीज़ें भले ही खाने में स्वादिष्ट होती हैं लेकिन ये आपकी स्किन को नुकसान करती हैं। स्किन का नेचुरल ग्लो ख़त्म हो जाता है और आप अपनी उम्र से बड़ी दिखने लगती हैं।

सी फ़ूड : अगर आप नॉन वेज की शौक़ीन हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी बात है। हाँ, लेकिन इस बता का ध्यान रखें कि आप मटन और चिकेन खाने की बजाय सी फ़ूड खाएं। इसे ग्रिल्ड खाएं। इससे आपको पर्याप्त प्रोटीन और विटमिन्स मिल जाएगा और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।

गरम पानी : आपको जानकारी के लिए बता दें कि हमारा शरीर 70 परसेंट पानी से बना है। इसमें जितना पानी आप डालेंगी आप उतनी ही सुंदर लगेंगी। जितना ज्यादा आप पानी पीएंगी आपकी स्किन उतनी ही ग्लो करेगी। सादा पानी की बजाय आप दिनभर गरम पानी का सेवन करें। गरम पानी में बहुत ताकत होती है। रात को खाना खाने के बाद एक ग्लास गरम पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसे रोजाना पीएं कुछ ही इसका असर आपको देखने को मिलेगा।

घरेलू पैक : कोई जरूरी नहीं है कि सुंदर दिखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाये। इसके लिए आप अपने किचन की चीज़ों का उपयोग कर सकते हैं। आप किचन में उपलब्ध चीज़ों का लेप तैयार करें और चेहरे में फर्क देखें। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भले ही महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रचार करती हैं लेकिन खुद इसका इस्तेमाल नहीं करतीं। ये अधिकतर घर पर होम मेड प्रोडक्ट बनवाती हैं और उन्ही का इस्तेमाल करती हैं।

अब शायद आप तो जान ही गई होंगी कि आखिर ये हीरोइनें इतना सुन्तर क्यों दिखती हैं तो अब से आप भी इन चीज़ों को अपनी आदत बनाएं और इनकी तरह सुंदर और आकर्षक दिखें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close