Uncategorizedउत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव : लखनऊ में भाजपा तो मथुरा में सपा को बढ़त, जानें कहां कौन है आगे

लखनऊ। यूपी के 16 नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना आज (1 दिसंबर) को शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बाजी मारती नजर आ रही है। चुनाव के लिए तीन फेज में वोट डाले गए थे।

लाइव अपडेट्स:
लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी आगे
गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी सीताराम आगे
मथुरा में सपा प्रत्याशी आगे
बरेली में बीजेपी मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम आगे
वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशी 1200 वोटों से आगे
सहारनपुर, फिरोजाबाद, झांसी और अलीगढ़ से बसपा आगे

अयोध्‍या : अयोध्‍या को आज अपना पहला मेयर मिलेगा। शहर में कुल 60 वार्ड हैं, जहां इस बार मेयर पद के लिए पहली बार चुनाव हुआ है। इस निगम में 1 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत हैं

इलाहाबाद : इलाहाबाद में 9 नगर पंचायतें हैं। इलाहाबाद नगर निगम में 80 वार्ड हैं, यहां की तीनों सीटें जो शहरी क्षेत्र में आती हैं भाजपा के कब्‍जे में हैं।

झांसी : झांसी में 5 नगर पालिकाएं और 7 नगर पंचायत हैं। नगर निगम में 60 वार्ड हैं। जिले की विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्‍जा है।

कानपुर : शहर की नगर निगम सीट महिला के लिए आरक्षित है। यहां में 110 वार्ड हैं और विधानसभा की सीटों में से 4 पर भाजपा, 2 पर सपा और 1 पर कांग्रेस का कब्‍जा है। यहां 4 नगर पालिका और 9 नगर पंचायतें हैं।

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद नगर निगम में 70 वार्ड हैं जहां यह सीट पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित है। जिले में 3 नगर पालिकाएं और 3 नगर पंचायतें हैं।

आगरा : आगरा में कुल 100 वार्ड हैं। आगरा में 5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतें हैं।

मथुरा : मथुरा में 70 वार्ड हैं। यहां जिले में पहली बार मेयर पद के लिए चुनाव हुआ है। यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा यहां से विधायक हैं और हेमा मालिनी सांसद। जिले में एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायतें हैं।

अलीगढ़ : अलीगढ़ नगर निगम में 70 वार्ड हैं। विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस जिले में 2 नगर पालिकाएं और 9 नगर पंचायतें हैं।

गाजियाबाद : गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्ड हैं। यहां की मेयर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। जिले में 4 नगर पालिका और 8 नगर पंचायते हैं।

मुरादाबाद : मुरादाबाद नगर निगम में 70 वार्ड हैं। यहां भी विधानसभा की दो सीटें हैं। पिछले निकाय चुनाव में यहां भाजपा ने जीत दर्ज की थी, उससे पहले सपा यहां मेयर पद पर काबिज थी। इसके अलावा, यहां 2 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतें हैं।

बरेली : बरेली नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं। यहां की दोनों विधानसभा सीटों पर इसी साल बीजेपी जीती थी। पिछले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार को जीत मिली थी। इसके अलावा इस जिले में 4 नगर पालिका और 15 नगर पंचायतें हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close