Main Slideस्वास्थ्य

पीरियड्स में सेक्स किया तो हो सकती हैं प्रेग्नेंट

बहुत से कपल्स पीरियड्स में सेक्‍शुअल रिलेशन बनाने को बहुत सुरक्षित मानते हैं। उन्हें लगता है कि इस दौरान प्रेग्नेंट होने के आसार बिल्‍कुल भी नहीं होते, जबकि हकीकत में ऐसा होता नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो पीरियड्स में प्रेग्नेंट होने की संभावना 1-15 प्रतिशत तक होती है।

दरअसल, महिला के ओवरी से निकलकर अंडा फैलोपियन ट्यूब के रास्ते गर्भाशय में पहुंचता है। फैलोपियन ट्यूब में ही अंडा शुक्राणु से फर्टिलाइज होकर गर्भाशय में जाता है। इसके बाद गर्भधारण होता है,लेकिन अगर यहां अंडे को शुक्राणु न मिले तो वह ब्लीडिंग के रूप में बाहर आ जाता है। इसी ब्लीडिंग को पीरियड कहा जाता है।

पीरियड्स के दौरान गर्भधारण की संभावना बहुत कम होती है लेकिन कभी-कभी पीरियड्स का यह साइकिल बहुत छोटा होता है। तीन-चार दिन बाद ही फिर से ऑव्यूलेशन शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर बिना किसी प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं तो गर्भधारण की पूरी संभावना होती है।

छोटे पीरियड साइकिल वाली महिलाओं के साथ यह खतरा ज्यादा होता है। ऐसे कई मामले देखे गए हैं जिनमें पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के बावजूद महिलाएं गर्भवती हुई हैं। ऐसे में जरूरी है कि रिस्क न लें और इस दौरान भी संबंध बनाते वक्त सुरक्षित साधनों का इस्तेमाल करें।

पीरियड्स के दौरान सेक्स को सेहत की दृष्टि से भी सुरक्षित नहीं माना जाता है। एक सर्वे में कहा गया है कि इस दौरान बिना किसी प्रोटेक्शन के संबंध बनाने से दोनों पार्टनर्स में यौन संबंधी इन्फेक्शन्स होने का खतरा ज्यादा होता है।

डॉक्टरों का कहना है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने का कोई विशेष फायदा नहीं होता है। यह स्वच्छता के लिहाज से भी सही नहीं होता। कई बार इससे से इन्‍फेक्‍शन भी हो जाता है। अगर इस दौरान आप संबंध बनाते भी हैं तो आपको प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close