Main Slide

भाजपा नेता ने दामाद को गर्लफ्रेंड संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

सूरत। शहर में भाजपा नेता पर आशिक मिजाज दामाद और उसके साथ अवैध संबंधों में लिप्‍त महिला को नग्‍न कर सरेआम पीटने का आरोप लगा है।

महिला के प्राइवेट अंगों पर भी घातक हमले किए गए। इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनकर देखती रही, लेकिन किसी ने बीच–बचाव नहीं किया। दोनों को गंभीर चोटें आ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला 5 दिन पुराना है, लेकिन सामने आया शनिवार को। दरअसल भाजपा लीडर के रसूख के कारण पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी करती रही। आखिर में कमिश्‍नर के दखल के बाद रांदेर पुलिस ने शनिवार देर शाम मामला दर्ज कर लिया।

भाजपा नेता, दामाद, गर्लफ्रेंड, आपत्तिजनक, महिला

कमिश्नर ने मामले की जांच दूसरे थाने के इंस्पेक्टर को सौंप दी है। वहीं, पार्षद के दामाद की तरफ से अभी कोई मामला फाइल नहीं हो सका है। आइए विस्‍तार से बताते हैं कि क्‍या है पूरा मामला।

पार्षद का नाम प्रवीण कहार है। जानकारी के मुताबिक प्रवीण को दामाद जयेश पर शक था कि उसके किसी महिला से नाजायज रिश्‍ते है। वह कई दिनों से दोनों की  जासूसी करवा रहा था। उसने अपने साथियों के साथ दामाद जयेश और उसकी गर्लफ्रेंड को रांदेर स्थि‍त एक फ्लैट में पकड़ लिया था।

जानकारी के मुताबिक दोनों पार्षद प्रवीण कहार से माफी मांगने लगे, लेकिन कहार ने उनकी एक न सुनी। वो अपने साथियों के सामने लड़की और अपने दामाद को नग्‍न
कर दिया।

फिर लकड़ी के डंडे, पाइप, स्क्रू ड्राइवर आदि हथियारों से दोनों की पिटाई कर दी। फिर यहां से दोनों को कार में डालकर विवेकानंद ब्रिज के छोर पर ले आए और नग्‍न हालत
में दोनों को फिर से पीटा। महिला के चेहरे, हाथों, सीने और नाजुक अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close