Main Slideउत्तराखंड

महिला सो रही थी अकेली तो युवक जबरन घुसकर बनाने लगा अपनी हवस का शिकार

 

लक्सर। उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। यहां लगातार महिलाओं के साथ यौन हिंसा देखने को मिल रही है। देहरादून के लक्सर इलाके में आधी रात को एक युवक ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ यौन हिंसा का प्रयास किया है।

इतना ही नहीं युवक ने महिला के दुधमुंहा बच्चे को बेड से नीचे गिराकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। दरअसल महिला का पति सऊदी अरब में रहता है।

देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार दुधमुहे बच्चे के साथ सो रही एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। हालांकि इसके बाद महिला के चीखने की वजह से दुधमुंहा बच्चा गिर गया जिससे बाद मासूम के नाक की हड्डी टूट गई। दूसरी ओर युवक ने महिला के साथ यौन हिंसा करते हुए रेप की कोशिश की।

बच्चे के रोने की आवाज व महिला का शोर सुनकर पड़ोस के मकान में रह रहे महिला के जेठ तुरंत वहां पहुंचा और हालचाल पूछने लगे तब तक युवक बाहर से कुंडा लगाकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। इसके बाद महिला के जेठ ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।

महिला ने पूरी घटना स्थानिय पुलिस को बतायी है और तहरीर दर्ज कराकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close