Main Slideराष्ट्रीय

ट्वीट देख 4 साल की बच्ची के लिए पिघला भज्जी का दिल, मदद करने पहुंच गए अस्पताल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ‘भज्जी’ वह भले ही आजकल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों पर वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। भज्जी ने हाल ही में एक ट्वीट देखा जिसमें एक बच्ची ‘काव्या’ को देखकर उनका दिल पिघल गया। दरअसल काव्या, मस्तिष्क की सूजन की बीमारी से ग्रस्त हैं।

हरभजन ने काव्या की मदद के लिए किया गया एक ट्वीट देखा और उस पर तुरन्त रिप्लाई किया कि वह उसकी मदद करना चाहते हैं। जिसके बाद भज्जी काव्या से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे। हरभजन काव्या से मिले। काव्या की मदद के लिए 4600 डॉलर की मांग की गई थी।

वहीं हरभजन ने यह भी ट्वीट किया कि काव्या हमारी ही बेटी है, भगवान उसकी रक्षा करेंगे। हम बस अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

बता दें कि हरभजन सिंह ‘भज्जी’ सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। हाल ही में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने टीम इंडिया में कोई मुस्लिम खिलाड़ी को लेकर सवाल उठाए थे तो हरभजन सिंह से ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया था।

बता दें कि संजीव भट्ट ने मौजूदा टीम इंडिया में मुस्लिम खिलाड़ी के ना होने पर सवाल खड़ा किया है। संजीव भट्ट ने ट्वीट कर कहा , ‘क्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में कोई मुस्लिम खिलाड़ी है? इस पर हरभजन सिंह ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा, कि ‘हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई। क्रिकेट टीम में खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है उसकी जात या रंग की बात नहीं होनी चाहिए (जय भारत)।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close