उत्तर प्रदेश

उप्र : नशीली दवा पिलाकर नाबालिग को बनाया अपनी हवस का शिकार

झांसी उत्तर प्रदेश में झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित किशोरी ने जब अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो आरोपी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक, जनपद के गुरसरांय थानांतर्गत गांधी नगर में रहने वाले ग्रामीण की 15 वर्षीय बेटी 11 मार्च को कांशीराम कालौनी गई थी। जहां मोहल्ले के रहने वाले मनोज विश्वकर्मा ने धोखे से कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी जानकारी किशोरी को हुई, तो उसने अपनी माता-पिता को बताया। इस पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए धमकाया। परेशान होकर पीड़िता के पिता ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने इस आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परिक्षण के भेजा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close