Main Slideराजनीति

ओपिनियन पोल : गुजरात में बन सकती है भाजपा की सरकार

 

नई दिल्ली। गुजरात व हिमाचल प्रदेश विस चुनाव होने वाले हैं। इंडिया टुडे ग्रुप और Axis My India ने मिलकर दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव का ओपिनियन पोल किया है। पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। बीजेपी को 115 से 125 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 57 से 65 सीट मिल सकती हैं।

भाजपा को गुजरात में 48 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। वहीं कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है। ओपिनियन पोल के अनुसार हार्दिक पटेल 2 फीसदी वोट को प्रभावित कर सकते हैं। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर सर्वे किया गया है। बता दें कि गुजरात में यह सर्वे 25 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच किया गया।

गुजरात में विजय रुपानी को लोगों ने मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए पसंद किया है। 34 फीसदी लोगों ने सीएम के लिए विजय रुपानी, अमित शाह को 10 फीसदी, आनंदीबेन पटेल को 5 फीसदी लोगों ने हार्दिक पटेल को 6 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

वहीं कांग्रेस के शक्ति सिंह को 19 फीसदी और 11 फीसदी लोगों ने भरत सिंह को मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए पसंद किया है। सर्वे तो अपने—अपने आंकड़े बता रहे हैं लेकिन अब तो जनता को देखना है कि वह किसे अपना मुखिया चुनती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close