Main Slideराष्ट्रीय

अपने आप को भगवान राम का 310वां वंशज बताता है ये राजघाराना, जानें खास बातें

नई दिल्ली। वैसे तो आपने कई ऐसे राजाओं और राजघरानों के नाम सुने होंगे जो अपने आप बहुत बड़ी हस्ती होते हैं। आपने देश में कई बड़े राजघरानों के बारे में सुना होगा, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि देश में एक घराना ऐसा भी है जो अपने को खुद को भगवान राम का वंशज बताता है।

परिवार का दावा है कि जयपुर के पूर्व महाराज भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 309वें वंशज थे। साल 2013 में लक्ष्यराज गद्दी पर बैठे थे, उस दौरान शिल्पा शेट्टी, सुनंदा थरूर समेत कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत भी की थी।

पद्मिनी देवी ने किया खुलासा : इस बात का खुलासा खुद जयपुर राज घराने की पद्मिनी देवी ने एक टीवी चैनल में साक्षातकार के दौरान कही। बता दें, पद्मिनी देवी जयपुर के पूर्व महाराज भवानी सिंह की पत्नी हैं। पद्मिनी देवी की एक बेटी है जिसका नाम दीया कुमारी है। दीया कुमारी की शादी नरेंद्र सिंह से हुई। शादी के बाद दीया कुमार के दो बेटे और एक बेटी हुई।

पद्मिनी देवी को कहा जाता है सिरमौर की राजकुमारी : पद्मिनी देवी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर महाराज राजेन्द्र सिंह महारानी इंदिरा देवी की बेटी हैं। पद्मिनी देवी को सिरमौर की राजकुमारी भी कहा जाता है। राजा भवानी सिंह महाराजा सवाई मानसिंह और उनकी पहली पत्नी मरुधर के पुत्र हैं। भवानी सिंह का साल 2011 में निधन हो गया था।

पद्मिनी देवी और भवानी सिंह की शादी करा दी गई: इस परिवार के बारे में कहा जाता है कि सिरमौर के महाराज राजेन्द्र सिंह और जयपुर के महाराज मान सिंह अच्छे दोस्त थे। ये दोस्त पारिवारी थी। दोनों अक्सर पोलो खेलते थे। कुछ ही सालों के बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई। पद्मिनी देवी और भवानी सिंह की शादी करा दी गई। इसकी एक ही बेटी थी दीया कुमारी।

(नोट : वैसे इस खबर की पुष्टि हम (लाइव उत्तराखंड) नहीं करते, एक न्यूज पोर्टल के माध्यम से ली गई खबर।)

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close