Main Slideराष्ट्रीय

IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, प्लेन से टकराया ट्रैक्टर

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। रनवे पर खड़े प्लेन पर इलेक्ट्रॉनिक सामान ढोने वाले एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। विमान एआई 348 को शंघाई के लिए उड़ान भरनी थी। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसमें फ्लाइट का एक इंजन क्षतिग्रस्त हुआ है।

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। उड़ान नंबर एआई 348 को 11 बजकर 40 मिनट पर शंघाई के लिए रवाना होना था। विमान उस समय बे में खड़ा था और उसमें बैगेज रखे जाने थे। तभी इलेक्ट्रिक सामान से भरा ट्रैक्टर विमान से टकरा गया। जोरदार टक्कर के कारण विमान के इंजन को नुकसान पहुंचा।

एयर इंडिया के प्रवक्ता जीपी राव ने कहा कि घटना के वक्त विमान के लिए बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी। तभी इलेक्ट्रॉनिक सामान ढोने वाला वाहन खड़े विमान के इंजन के संपर्क में आ गया। विमान के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बाद में यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि बाद में यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। एयर इंडिया ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और इसमें शामिल ग्राउंड कर्मचारी का नाम कार्य सूची से हटा दिया है। एयर इंडिया के मुताबिक, घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close