Main Slideराष्ट्रीय

पीएम मोदी की बातों पर नहीं रहा भरोसा, जनवरी से करूंगा आंदोलन : अन्ना हजारे

नई दिल्ली। केन्द्र की भाजपा सरकार के झूठे वादों से बहुत से लोगों को अब चिढ़ होने लगी है। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भी अब नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी में हैं। यह अगले साल की शुरुआत में नई दिल्ली में केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर सकते हैं। इनका कहना है कि भाजपा की मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। अन्ना हजारे ने कहा कि अब पीएम मोदी के शब्दों पर से विश्वास नहीं रहा उनके शब्दों से मेरा विश्वास उठ गया है। आगे उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में लोगों को जागरुक करने के लिए आंदोलन करुंगा। ये आंदोलन जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है।

अन्ना ने कहा कि यह भाजपा की सरकार देश के लोगों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि एक नागरिक पीएम की बातों पर किस तरह विश्वास करेगा। उन्होंने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा, भारत एशिया में भ्रष्ट देशों की लिस्ट में ऊपर है। अब मेरा प्रधानमंत्री के वादों से विश्वास उठ गया है, मैं उन्हें पत्र लिखता रहा और वादों की याद दिलाता रहा।

ज्ञात हो कि हाल ही में गांधी जयंती पर अन्ना हजारे ने राजघाट पर एक दिन का सत्याग्रह किया था। यहां इन्होंने कहा था कि 6 साल गुजर जाने के बाद भी जनलोकपाल नहीं आ सका है। केन्द्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के मामले में पूरी तरह फेल है और जनलोकपाल व लोकायुक्त को लेकर गंभीर नहीं है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close