Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

OMG! अदम्‍य साहस के दम पर 23 फीट लंबे अजगर को मार गिराया

निहत्‍थे मनुष्‍य और ताकतवर जानवर में अगर जंग हो तो कौन जीतेगा। आप कहेंगे–जानवर। लेकिन आज उस शख्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसने न केवल 23 फीट लंबे-चौड़े अजगर से भिड़ंने की हिमाकत की बल्कि भारी भरकम अजगर को भी मौत की नींद सुला दिया। इस लड़ाई में शख्स को भी चोट आई है, लेकिन जंग में जीत हासिल कर अजगर को मार डाला।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के रिआऊ प्रांत में रहने वाले 37 साल का रॉबर्ट नेबनान 23 फीट लंबे अजगर से भिड़ गया। मुकाबला बेहद कांटों का था और जंग में रॉबर्ट की जान भी जा सकती थी। लेकिन रॉबर्ट ने अजगर को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसे भी कई चोटें आई।

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला रॉबर्ट डयूटी कर लौट रहा था कि रास्ते पर उसे बड़ा और भारी भरकम अजगर दिखा।

वह बीच रास्ते में इस तरह लेटा था कि उसे पार करना उसकी मजबूरी बन गया। जैसे ही वो अजगर को पार करने लगा, अजगर ने रॉबर्ट पर हमला कर अपने दांत उसके हाथों में गड़ा दिए।

रॉबर्ट ने खुद को उसके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन अजगर की पकड़ काफी मजबूत थी वो अपने आप को उसकी चंगुल से छुड़ा नहीं पा रहा था।

ऐसे में रॉबर्ट ने उससे लड़ाई करना ही बेहतर समझा और उससे भिड़ गया। रॉबर्ट ने अपने साथियों की मदद से उस अजगर को मार गिराया।

रॉबर्ट ने भले ही अजगर को मार डाला हो, लेकिन वो खुद भी जिंदगी की जंग हार गया। अजगर ने उसके शरीर पर कई बड़े हमले किए थे।

अस्पताल में कई दिनों तक वो भर्ती रहा, लेकिन तबीयत बिगड़ती चली गई। अंतत: वह जिंदगी की जंग हार गया। आपको बता दें कि ये घटना इसी साल मार्च की है। अजगर की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। छोटे-छोटे बच्चे अजगर की पूंछ पर बैठे नजर आए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close