उत्तर प्रदेश

पूर्व सीएम अखिलेश यादव चाचा पर हुए नरम व भाजपा पर रहे गरम

आगरा। आगरा में सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन 5 अक्टूबर कल से आरंभ होना है। जानकारों के मुताबिक अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया है, सिर्फ औपचारिकताएं बाकी हैं। पार्टी में उनके मुखर विरोधी रहे उनके चाचा शिवपाल यादव ने भी फोन पर उन्हें बधाई दी है। वहीं सम्मेलन के पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया के लोगों से बात की और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमले किये।

जानें क्या कहा पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने

उन्होंने कहा आगरा में राष्ट्रीय सम्मेलन होना पार्टी के लिए शुभ रहा है। जब भी यहां राष्ट्रीय सम्मेलन हुए तब ही हमारी सरकार बनी है। आगे उन्होंने कहा बीजेपी हमेशा वादा करती है, खरा कभी नहीं उतरती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा देश के पीएम यहां आए थे। उन्होंने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

लेकिन कई माह गुजर जाने के बाद जो कर्ज माफी हुई थी वो किसानों के साथ धोखा हुआ है। किसानों की आय दुगनी करने की बात कही गयी थी। सरकार बताए कितने किसानों की आय दुगनी हुई।
अखिलेस ने यह भी कहा कि जीएसटी के रूप में व्यापारी वर्ग के साथ धोखा हुआ है। जीएसटी का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से हुआ था। लेकिन जीएसटी की वजह से व्यापारी आज बीमार हो रहा है।

डिजिटल इंडिया के साथ साथ गोबर और गाय पर वोट मांगा था। शमशानों और कब्रिस्तान पर वोट मांगा था। उन्होंने कहा जाने क्या क्या सपने दिखाए थे। अखिलेश यादव ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश का विकास रुक गया है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गयी हैं। नया पुल नहीं बन रहा, सड़कें नहीं बन रही हैं। अपनी गलती छुपाने के लिए सिर्फ जांच की जा रही है। ताजमहल से बड़े पैमाने पर रोजी रोटी जुड़ी हुए है। हो सकता है किसी के लिए ताज बहुत बड़ी चीज न हो लेकिन ताजमहल भारत की पहचान है।

उन्होंने कहा समाजवादियों ने आगरा से लखनऊ तक सड़क बना दी। वैसी कौन सी सड़क बीजेपी बनाएगी। कभी कभी उम्र और रिश्ते का लाभ मिलता है। मुझे इसलिए शिवपाल जी ने बधाई भी दी और आशीर्वाद भी दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close