Main Slideउत्तराखंड

सड़क पर आई इतनी बड़ी‍ छिपकली कि डर से निकली जान

आपने अपने घर में तो छिपकली बहुत सी देखी होंगी, लेकिन यहां इतनी बड़ी छिपकली दिखाई दी है, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क पर एक जीव चलता हुआ दिखाई दिया। वहां मौजूद लोग उसे देखकर दहशत में आ गए, लेकिन लोगों ने उसकी फोटो खींचना शुरू कर दी।

जब तक वनाधिकारियों की टीम वहां पहुंचती, वह जीव वहां से भाग चुका था, लेकिन टीम के सदस्यों ने फोटो देखकर बताया कि यह गोह है।

इसे छिपकलियों का करीबी रिश्‍तेदार कहा जाता है। यह अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, अरब और एशिया आदि देशों में इनकी प्रजातियां देखने को मिलती हैं।

गोह पानी और सांप  के बिना नहीं रह सकती। सांप इसका भोजन है। माना जा रहा है कि इसलिए वह पानी पीने बाहर आई होगी। इसकी लम्‍बाई भी अधिक होती है। इसकी कई प्रजातियां हैं। देश में यह बंगाल लिजर्ड के नाम से जानी जाती है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close