Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

OMG! दुल्हन की 2 मील लम्‍बी साड़ी संभालने में लगाए 250 बच्चे, कपल को हो सकती है जेल

श्रीलंका। एक दुल्हन को अपनी शादी में 2 मील लम्‍बी साड़ी पहनना खासा महंगा पड़ गया। दूल्हा और दुल्हन इसके कारण जांच के घेरे में फंस गए। यह वाकया श्रीलंका का है।  एक दुल्हन ने अपनी शादी में 2 मील लम्‍बी साड़ी पहन ली।

इसे संभालने के लिए करीब 250 स्कूली बच्चों को लगाया गया था। इन स्कूली बच्चों ने दुल्हन की साड़ी को मेन रोड से लेकर वैवाहिक स्थल तक संभाला। जब तक दूल्हा और दुल्हन चलते रहे ये बच्चे भी उनके साथ ही चलते रहे। मजे की बात यह है कि 100 अन्य स्कूली बच्चे शादी में फ्लावर गर्ल के रूप में भी शामिल हुए।

दुल्हन, OMG!, लम्बी साड़ी, कपल
श्रीलंका की नैशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कहा कि ऐसे समारोह में स्कूल के समय के दौरान बच्चों को शामिल करना कानून के खिलाफ है। इस मामले में दोषियों को 10 साल तक की सजा हो सकती है। दुल्हन ने अपनी शादी में जो साड़ी पहनी थी उसे श्रीलंका की अबतक की सबसे लंबी साड़ी बताया जा रहा है।

डेली मेल की खबर के अनुसार सारे बच्चे सेंट्रल प्रोविंस के चीफ मिनिस्टर के नाम पर बने स्कूल से थे जो खुद भी इस शादी में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल थे। नैशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

उनका कहना है कि वह यह नहीं चाहते कि यह शादी नजीर बने और आगे चलकर ट्रेंड बन जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शादी में जो भी हुआ उससे बच्चों के अधिकार का हनन हुआ है। बच्चों को शिक्षा से दूर रखना, उनकी सुरक्षा खतरे में डालना और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाना अपराध हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close