Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

रोहिंग्‍याओं ने 28 हिंदुओं का कत्‍ल किया,सामूहिक कब्र मिली : म्‍यांमार सेना

यांगून। म्यांमार की सेना ने अब बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि हिंसाग्रस्त क्षेत्र रखाइन स्टेट से 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली हैं। सेना के दावों के मुताबिक रोहिंग्या मुस्लिम आतंकियों ने इन हिंदुओं का कत्ल किया है। हालांकि स्वतंत्र तौर पर म्यांमार सेना के इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।

सेना प्रमुख की वेबसाइट पर पोस्ट किये गए बयान में कहा गया कि सुरक्षा सदस्यों को 28 हिंदुओं के शव मिले और उन्हें निकाला गया।

पोस्ट के मुताबिक रखाइन राज्य में अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (ARSA) के आतंकवादियों ने क्रूरतम तरीके से इन हिंदुओं की हत्या की है। म्यांमार सरकार का दावा है कि ARSA समूह ने पुलिस चौकियों पर हमले किये थे।

इसके बाद सेना ने रोहिंग्‍या मुसलमानों के खिलाफ इतना बड़ा अभियान चलाया। इस पर संयुक्त राष्ट्र का मानना है मुस्लिम अल्पसंख्यकों का सफाया हो गया है।

एक महीने के भीतर ही इस क्षेत्र से 43लाख से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी के रूप में बांग्लादेश भागने को मजबूर हुए हैं। इलाके में रहने वाले करीब 30 हजार हिंदू और बौद्ध भी विस्थापित हुए। इनमें से कुछ का कहना है कि रोहिंग्या आतंकवादियों ने उन्हें डराया और धमकाया भी है।

सेना ने कहा है कि सुरक्षा अधिकारियों को कब्रों में 20 महिलाएं और आठ पुरुषों के शव मिले हैं। इनमें से छह लड़कों की उम्र 10 साल से कम थी।

म्यामांर सरकार के प्रवक्ता जाव ह्ते ने भी रविवार को 28 शव मिलने की पुष्टि की है। उत्तरी रखाइन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक जगह पर 10 से 15 शवों को दफनाया था।

सेना प्रमुख ने कहा है कि जिस गांव में शव मिले हैं उसका नाम ‘ये बाव क्या है’ जो उत्तरी रखाइन में हिंदू और मुसलमान समुदायों की बस्ती ‘खा मायुंग सेइक’ के निकट है।

इलाके के हिंदुओं ने बताया कि आतंकवादी 25 अगस्त को उनके गांवों में घुस थे। उन्होंने अपने सामने आने वाले कई लोगों की हत्या कर दी और कुछ अन्य को अपने साथ जंगल ले गए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close