Main Slideउत्तराखंड

उपलब्धि : उत्तराखंड की बेटी को विश्व भ्रमण दल की कमान

उत्तराखंड। उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। देवभूमि उत्तराखंड की बेटी वर्तिका नौसेना में अपनी सेवाये दे रही है। उन्हें इस बार विश्व भ्रमण दल की कमान सौंपी गई है।

रविवार को रवाना होने वाले इस दल में नेवी महिला अफसरों की कमान वर्तिका जोशी को मिली है। लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी शुरू से ही काफी होनहार रही है।

उन्होंने शुरुआती शिक्षा श्रीनगर के गढ़वाल और ऋषिकेश से ली है। साल 2010 में वर्तिका नौसेना में अधिकारी बनी। इतना ही नहीं सेना में भर्ती होने के बाद वह ब्राजील के रियो डि जिनोरियो से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन तक पांच हजार नॉटिकल मील का समुद्र्री अभियान तय कर चुकी हैं। वर्तिका की इस कामयाबी के बाद उत्तराखंड में जश्न का माहौल देखा जा सकता है।

इस दल में अन्य महिला अफसरों के साथ विश्व भ्रमण पर निकलेंगी। उसका नाम आईएनएसवी तारिणी है। इसकी लम्बाई करीब 55 फुट है। इसे भारतीय नौसेना में 2016 में शामिल किया गया था।

जहाज के चालक दल के अन्य सदस्यों में ले.कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी. एश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल हैं। पायल गुप्ता भी उत्तराखंड से हैं। वह ऋ षिकेश की रहने वाली हैं।

इससे पहले भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें देश की क्षमताओं शक्तियों को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया था। उनके पिता पीके जोशी ने कहा कि अपनी बेटी पर नाज है।

उन्होंने कहा कि वर्तिका ‘सागर परिक्रमा’ जैसे चुनौतीपूर्ण अभियान की कमान संभाल रही जो बेहद मेरे लिए खुशी की बात है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close