Main Slideउत्तराखंड

मनचलों को टोका तो दरोगा को दौड़ा–दौड़ाकर पीटा

स्कूल के पास बेवजह खड़े युवकों को टोकना सादी वर्दी में गश्त कर रहे दरोगा को महंगा पड़ गया। युवक के बुलावे पर आए ब्लॉक प्रमुख के पति ने साथियों के साथ मिलकर दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं उसके कपड़े तक फाड़ डाले।

दरोगा को पिटता देख साथ में मौजूद सिपाही मौके से भाग गया। बाद में दरोगा भी बड़ी मुश्किल से हमलावरों के चंगुल से छूटकर भाग सका। पुलिस ने मारपीट के आरोप में ब्लॉक प्रमुख पति समेत तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

उधर, आरोपितों की पैरवी के लिए ब्लॉक प्रमुख खुद थाने पहुंच गईं। पुलिस के अनुसार ब्लॉक प्रमुख की सास और जेठानी ने थाने में आग लगाने की धमकी तक दे डाली।

पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के पति, सास, जेठानी समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने भी गदरपुर थाने जाकर घटना की जानकारी ली।

शोहदों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दरोगा जावेद हसन और कांस्टेबल ध्यान सिंह शुक्रवार सुबह 7 बजे सादी वर्दी में गश्त पर निकले थे। जब वे तेजा फौजा मोड़ स्थित स्कूल के पास पहुंचे तो वहां राजू सिंह और बलकार सिंह खड़े मिले।

दरोगा ने उनसे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो दोनों अभद्रता पर उतर आए। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत कौर के पति मुख्तयार सिंह सहित अन्य लोगों को फोन कर मौके पर बुला लिया। उन्होंने आते ही दरोगा और सिपाही पर हमला कर दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close