राष्ट्रीय

सुष्मिता देव महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी सांसद सुष्मिता देव को महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने शोभा ओझा की जगह ली है, जो अगस्त 2013 से इस पद पर थीं।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए सुष्मिता देव के नाम की मंजूरी दे दी। पार्टी ने पूर्व अध्यक्ष के योगदान और उनके काम की सराहना की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की पुत्री सुष्मिता देव अभी असम के सिलचर से सांसद हैं। वह असम विधानसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close