उत्तर प्रदेश

अमानवीयता:सरकारी अस्‍पताल में महिला का शव नोंचकर खा गए कुत्‍ते

लखनऊ। राजधानी के सरकारी अस्पताल डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के बाहर शव के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते वार्ड के बाहर महिला के शव को कुत्ते नोंच-नोंचकर खा गए।

बाद में प्रशासन ने दिखावे के नाम पर अदने से वार्ड ब्वॉय को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा तीन सुरक्षाकर्मियों को भी अस्पताल प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखाया है।

प्रदेश की राजधानी में इस सनसनीखेज मामले के सामने आते ही अस्‍पताल प्रशासन पर उंगलियां उठने लगी हैं। स्वास्थ्य मुख्य सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने कहा कि इस मामले के सामने आते ही 4 लोगों को तत्‍काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

इन लोगों को तत्काल प्रभाव से इनकी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अस्पताल के डायरेक्टर देवेंद्र नेगी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अस्पताल के बाहर नोंच-नोंचकर खा जाने वाले कुत्तों ने जिस महिला का शव खाया था,उसकी शिनाख्‍त हो चुकी है। वह चिनहट की रहने वाली थी, उनका नाम पुष्पा तिवारी है। इनकी उम्र 40 वर्ष थी, उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में शनिवार की दोपहर भर्ती किया गया था।

डायरेक्टर देवेंद्र नेगी ने बताया कि महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी और उसने जहर खा लिया था। इसके बाद शनिवार की शाम को ही उसका इलाज के दौरान देहांत हो गया था।

महिला के शव को अस्पताल की मोर्च्‍युरी में फ्रीजर में रखा गया था, क्योंकि यह मेडिको लीगल केस था और उनके शव की ऑटोप्सी की जानी थी। वहीं महिला के परिवार वालों का आरोप है कि महिला की नाक की कील और कान के बालियां भी लापता हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close