मनोरंजन

OMG! मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को सेट पर लगी गोली, रोने लगे फैंस

स्टार प्लसर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित शो ‘ये है मोहब्बतें’ में एक अहम मोड़ गया है शो में दही-हांडी सीक्वेंस के दौरान ‘इशिता’ यानी की इशी माँ पर हमला होने वाला है।

दरअसल, हाल ही में दिव्यांका ने शो के लिए दही-हांडी स्पेशल सीक्वेंस की शूटिंग की, जिसमें उन्हें गोली लगती है। सेट पर मौजूद शूटिंग देखने आईं दो लड़कियों को यह सीन इतना रियल लगा कि वे इसे देखकर रोने लगी। सीक्वेंस के दौरान जब दिव्यांका को गोली लगती है, तो इन लड़कियों को ऐसा महसूस हुआ कि सच में उनकी इशिता को गोली लग गई. यह देख दोनों रो पड़ी।

इसके बाद दिव्यांका खुद उन लड़कियों के पास गईं और उनको चुप कराया। दिव्यांका ने दोनों लड़कियों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की। कैप्शन में लिखा, “सेट पर मौजूद दो लड़कियों को चुप कराने की कोशिश कर रही हूं, जिन्हें लग रहा है कि इशिता को वाकई गोली लग गई है।”

‘इशिता’ के फैंस उनके लिए कितने क्रेजी हैं, इसका अंदाजा आप दिव्यांका की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा सकते हैं।

OMG, DIVYANKA TRIPATHI, दही-हांडी स्पेशल सीक्वेंस, इशिता

शो ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की गिनती टेलीविजन की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में होती हैं जाहिर हैं उनकी फैन-फॉलोइिंग में भी कोई कमी नहीं है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close