Main Slide

अमिताभ बच्चन से पहले शुरू किया फ़िल्मी करियर और आज आसमाँ छू रही बर्थडे गर्ल श्रीदेवी

मैं खवाबों की शहजादी, मैं हूँ हर दिल पे छाई , बिजली गिराने मैं हूँ आई कहते है मुझको ‘हवा हवाई ‘। इस मशहूर गाने से सभी के दिलों पर राज करने वाली हवा हवाई गर्ल’ ‘श्रीदेवी’ का आज ५४वां जन्मदिन है।

अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी,  मिथुन, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, मोना कपूर  बॉलीवुड की ‘हवा-हवाई गर्ल’ श्रीदेवी 54 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 को शिवकाशी (साउथ) में हुआ था। फिल्म जूली (1975) से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में एंट्री करने वाली श्रीदेवी ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है। हालिया रिलीज फिल्म मॉम में उनकी दमदार एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया।

 

श्रीदेवी ऐसी एक्ट्रेस हैं जो तमिल, तेलेगु, मलायब, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और हमेशा लोगों ने उन्हें पसंंद किया। भले उन्हें हिंदी नहीं आती थी लेकिन फिर भी शानदार एक्टिंग की वजह से वो बॉलीवुड में भी छा गईं।

 

बीटाउन की इस चर्चित एक्ट्रेस का करियर जितना उतार-चढ़ाव रहा। उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही दिलचस्प थी।

श्रीदेवी से मिथुन का अफेयर 1984 में फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ के सेट पर शुरू हुआ। उस वक्त मिथुन शादीशुदा थे। उन्होंने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि 1985 में श्रीदेवी ने मिथुन से गुपचुप शादी की थी, लेकिन योगिता ने इस शादी का कड़ा विरोध किया। उस वक्त तक श्रीदेवी भी बोनी के करीब आ गई थीं। इसलिए मिथुन और श्रीदेवी ने कभी लोगों के सामने अपने रिश्ते पर खुल के बात नहीं की और 1988 में दोनों अलग हो गए।

बोनी कपूर से शादी के बाद मोना कपूर ने ये कह दिया था श्री देवी को-

साल 1996 में बोनी और श्रीदेवी ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। जिसके बाद श्रीदेवी को घर तोड़ने वाली एक्ट्रेस जैसे कई नाम मिले थे। बोनी की पहली शादी से दो बच्चे अर्जुन और अशुंला कपूर हैं।

 

एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि उनके और श्रीदेवी के बीच के रिश्ते कभी सामान्य नहीं हो सकते। श्रीदेवी सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं और उनकी मां सिर्फ मोना कपूर ही हैं। बता दें मोना कपूर का साल 2012 में मुंबई में निधन हो गया था।

अर्जुन कपूर ने कहा सिर्फ मोना है माँ-

साल 1996 में बोनी और श्रीदेवी ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। जिसके बाद श्रीदेवी को घर तोड़ने वाली एक्ट्रेस जैसे कई नाम मिले थे। बोनी की पहली शादी से दो बच्चे अर्जुन और अशुंला कपूर हैं।

एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि उनके और  के बीच के रिश्ते कभी सामान्य नहीं हो सकते। श्रीदेवी सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं और उनकी मां सिर्फ मोना कपूर ही हैं। बता दें मोना कपूर का साल 2012 में मुंबई में निधन हो गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close