उत्तर प्रदेश

सो रही दो सगी बहनों को जिन्दा जलाया दरिंदों ने, हालत बेहद नाजुक

बरेली। यूपी में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाल ही बलिया में एक नाबालिग छात्रा रागिनी की बीच सड़क पर चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी गई थी वहीँ अब बरेली में दो बहनों को ज़िंदा जलाने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि इस घटना में बड़ी बहन 95 फीसदी जल चुकी है जबकि छोटी बहन 65 फीसदी जली है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं।

छोटी बहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसकी बड़ी घर में सो रही थी। तभी घर के अंदर दाखिल हुए कुछ लोगों ने उनके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

लड़कियों की चीख सुनकर पास सो रहे परिजन जब उनके पास आये तो उनके होश उड़ गए। दोनों बहनें बुरी तरह जल चुकी थीं जिन्हे उन्होंने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह किसी भी अपराधी का चेहरा नहीं देख पाई। लड़की ने बताया कि उसकी और उसके परिवार वालों की किसी से दुश्मनी नहीं है।

हालांकि उसने बताया कि कुछ लड़के उसे और उसकी बहन पिछले कुछ महीने से परेशान कर रहे थे। वह स्कूल जाते समय उससे छेड़खानी करते थे। हालांकि लड़की के बयान से यह साफ़ नहीं हो पाया है कि घटना को उन्ही लड़कों ने अंजाम दिया है यह इसके पीछे कोई और है।

बता दें कि इससे पहले यूपी के ही बलिया में एक छात्रा रागिनी की दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसको एक मनचला पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया था।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close