जीवनशैली

महिलाएं इसे देती हैं एक घंटे की खासी कीमत, किराए पर मिलता है यह व्यक्ति

इस आधुनिक युग में लोग तरह तरह की समस्याओं से उलझे हुए हैं शुकून व मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए तरह जतन अपनाते रहते हैं। अब हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम है टाकानोबू निशीमोटो यह जापान के रहने वाले हैं।

रंग गेहुंआ, कद 5 फुट 5 इंच और दुबले-पतले शरीर का मालिक एक ऐसा शख्स, जिसकी शख्सियत ऐसी की लोग उनके साथ समय बिताने के लिए घंटे के हिसाब से उन्हें पैसे देते हैं। साधारण से दिखने वाले टाकानोबू से जब लोग मिलते हैं,

वो अपना हर गम भूल जाते हैं, जिंदगी को नए तरीके से जीने लगते हैं। अब आप सोच में पड़ जाएंगे कि ये व्यक्ति ना तो कोई इंजीनियर है ना डॉक्टर है और ना हीं कोई कंसल्टेंट। इसके बावजूद लोग इन्हें हजारों रुपए देते हैं सिर्फ इसलिए कि वो उनके साथ समय बिता सके।

इन्हें कोई भी अगर बुलाना चाहे तो किराए पर बुला सकते हैं। दरअसल ओसान ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जिनकी उम्र 45 से 55 के बीच हो। 4 साल पहले हीं उन्होंने लोगों को ये सेवा देने की शुरुआत की थी। अब तक उनके साथ 60 और लोग भी जुड़ चुके हैं।

वेबसाइट के जरिए इनका अपॉइंटमेंट लिया जाता है। बुक करने के लिए ऑनलाइन फीस देनी होती है। और फिर जो जगह तय की जाती है वहां ये पहुंच जाते हैं।

साधारण से शख्सियत के मालिक निशीमोटो की खासियत उनके सुनने और समझने की शक्ति है। जिसकी वजह से अकेलेपन के शिकार व्यक्ति जब उनसे बात करते हैं तो वो अपना हर गम भूल जाते हैं। जो भी महिलाएं अपने अकेलेपन से या डिप्रेशन से परेशान हैं वह इन्हें बुलाती हैं और इनसे बात करती हैं और कई महिलएं पुरुष तो बात करते हुए रोने भी लगते हैं।

यह खुद टाकानोबू निशीमोटो का कहना है। हां लेकिन ये अलग बात है कि यह किसी से भी बात करने के लिए 1 घंटे के 1000 जापानी येन ये लेते हैं। लेकिन लोगों का दर्द बांटने में इन्हें महारत हासिल है।
दोस्तों जापान एक ऐसा देश है जहां अकेलेपन के शिकार बहुत सारे लोग हैं।

जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में चलते चले जाते हैं। ऐसे में टाकानोबू निशीमोटो उनके अकेलेपन का एक समाधान हैंं। उनसे बात करके लोग खुद को डिप्रेशन से बाहर निकालने में कामयाब होते हैं। इनके अलावा और भी कई ऐसे व्यक्ति हैं जो इस तरह की सेवा देने का काम करते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close